RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:महाशिवरात्रि को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)06 फरवरी।समाहरणालय सभागार में आगामी महाशिवरात्रि पर्व (15 फरवरी) के अवसर पर बासुकीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं सुचारू पूजा-अर्चना को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ में की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय रहते पूर्ण कर ली जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने बताया कि पूर्व की तरह महाशिवरात्रि के अवसर पर भी श्रद्धालुओं के लिए शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था रहेगी।जानकारी दी गयी कि मंदिर के रंग-रोगन का कार्य जारी है।साथ ही विद्युत साज-सज्जा का कार्य आकर्षक एवं सुरक्षित ढंग से कराने का निर्देश दिया गया।कहा कि बासुकीनाथ मंदिर क्षेत्र सहित सभी प्रमुख पहुँच पथों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि रात्रि के समय श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही एक अग्निशमन वाहन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने को कहा गया।
साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए उपायुक्त ने कहा कि मंदिर परिसर, शिवगंगा क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में स्वच्छता उच्च स्तर की होनी चाहिए। नियमित रूप से कचरे का निष्पादन किया जाए तथा फोगिंग मशीन के माध्यम से समय-समय पर फोगिंग कराई जाए, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे। साथ ही शिवगंगा से रूट लाइन में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए खराब नल, टैप या अन्य उपकरणों को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न न हो तथा पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी जरमुंडी,सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी,जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, पंडा समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विमोचन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस समारोह और भव्य छह दिवसीय ‘तालीमी मेला’ का किया उद्घाटन।

rktvnews

दर्दे दिल दर्दे जिगर…आदि गीतों से मो रफ़ी को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

हनुमानगढ़:रोडवेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,पहले दिन कुल 74 कार्मिकों का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण।

rktvnews

चतरा:ग्रामीण विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:एक दीया विधिक सेवा के नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment