RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गंगहर मठ से चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी के लिए एसपी से मिला शिष्टमंडल।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फ़रवरी।भोजपुर जिले के आरा मुफस्सील थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगहर गांव के प्राचीन मठ की प्राचीन ठाकुरबाड़ी से पिछले दिनों अष्टधातु से निर्मित भगवान श्री राम, माँ जानकी, भ्राता लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की चोरी हुई बेशकीमती मूर्तियों को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम लगातार सक्रिय है।गंगहर से बेशकीमती मूर्तियों की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों की बेचैनी भी बढ़ने लगी है। सोमवार को भोजपुर एसपी से एक शिष्ट मंडल ने जानकारी ली। शिष्ट मंडल ने बताया कि एसपी स्वयं इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और पुरे जांच की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। टीम में शामिल आरएसएस के यशवंत सिंह, भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के प्रतिनिधि एवं पत्रकार डॉ. सुरेन्द्र सागर, रौशन पाण्डेय, आलोक सिंह आदि शामिल थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नीट टॉपर महेश कुमार ने की मुलाकात।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: देश की संस्कृति,परंपरा और लोक शिल्प कलाओं से अभिभूत हो रहे लोग।

rktvnews

भोजपुर:प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में किसानों को कृषि विभाग द्वारा अनुदानित मूल्य पर उपलब्ध कराए गए कृषि यंत्र।

rktvnews

प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में होता है विकास : जस्टिस गौतम चौरड़िया

rktvnews

भोजपुर :कर्नल मनु तिवारी की विदाई और नवपदस्थापित कर्नल पुनीत श्रीवास्तव का हुआ स्वागत।

rktvnews

बागपत जनपद को मिले पहले पशु कल्याण स्वयंसेवक, ज़िलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment