RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:विजन से क्रियान्वयन तक: जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में संपूर्णता अभियान 2.0

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)03 फ़रवरी।नीति आयोग, भारत सरकार के मार्गदर्शन में संपूर्णता अभियान 2.0 का सोमवार को लालगंज प्रखंड परिसर में जिलाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के कर-कमलों द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक आकांक्षी प्रखंडों में संचालित होगा, जिसका उद्देश्य चयनित सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ सुनिश्चित करना है।
उद्घाटन समारोह में विधायक, लालगंज सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जन-आधारित और उद्देश्य-केंद्रित स्वरूप प्रदान किया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि से जुड़े 6 प्रमुख KPI को स्पष्ट एवं परिणाम-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हुए कहा कि संपूर्णता अभियान लक्ष्य आधारित कार्यक्रम नहीं, बल्कि जवाबदेह, संवेदनशील एवं परिणाम आधारित शासन की प्रतिबद्ध प्रशासनिक पहल है।
जिलाधिकारी द्वारा अभियान को डेटा-ड्रिवन, टाइम-बाउंड एवं एक्शन-ओरिएंटेड बनाते हुए सभी विभागों को डेली मॉनिटरिंग, साप्ताहिक समीक्षा, गैप एनालिसिस एवं सुधारात्मक कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट जिला योजना कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश देकर जिला प्रशासन की सक्रिय निगरानी भूमिका को स्पष्ट किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए थीम आधारित स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, एक विशिष्ट पहचान (नाम) विकसित करने एवं बाज़ारोन्मुख प्रस्तुति पर विशेष बल दिया। मिट्टी से निर्मित गुल्लक का स्वयं क्रय कर उन्होंने महिला स्वावलंबन एवं स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का सशक्त संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने अभियान की सफलता के लिए अंतर-विभागीय समन्वय, क्षेत्रीय नवाचार एवं जनसहभागिता को निर्णायक बताते हुए सभी विभागों को अभियान मैनुअल एवं गतिविधि कैलेंडर के अनुरूप योजनाबद्ध, अनुशासित एवं लक्ष्य-केन्द्रित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
यह आयोजन नवाचार, समावेशन एवं परिणाम आधारित प्रशासन का जीवंत उदाहरण बना, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन के सशक्त नेतृत्व में लालगंज प्रखंड संपूर्णता अभियान 2.0 को एक मॉडल एवं अनुकरणीय पहल के रूप में स्थापित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related posts

बक्सर जिलाधिकारी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं उद्योग विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

चतरा:पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच।

rktvnews

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर डीएम ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल बक्सर के द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:संजय सिंह टाइगर के मंत्री बनते ही भोजपुर में जश्न, कोईलवर में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment