RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

हरि शंकर वर्मा ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ऑपरेशंस एवं व्यवसाय विकास) का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 02 फरवरी।हरि शंकर वर्मा, 1987 बैच के आईआरटीएस अधिकारी, ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ऑपरेशंस एवं व्यवसाय विकास) और भारत सरकार के पदेन सचिव का पदभार संभाल लिया है। इस पद को संभालने से पहले वे रेलवे बोर्ड में महानिदेशक (सुरक्षा) के रूप में कार्यरत थे।
अपने शानदार करियर के दौरान श्री वर्मा ने भारतीय रेलवे में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, जिनमें शामिल हैं : अपर मंडल रेलवे प्रबंधक, मध्य रेलवे, मुंबई; मंडल रेलवे प्रबंधक, सलेम डिविजन, दक्षिण रेलवे; मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक, मध्य रेलवे, मुंबई; प्रधान मुख्य ऑपरेशंस मैनेजर, हुबली, दक्षिण-पश्चिम रेलवे और महानिदेशक, भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ। इन सभी पदों पर रहते हुए श्री वर्मा ने कई रिकॉर्ड/उपलब्धियां हासिल कीं।
भारतीय रेलवे के महानिदेशक (सुरक्षा) के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय रेलवे के सुरक्षा रिकॉर्ड को नई ऊंचाइयों पर ले जाया गया। प्रक्रिया सुधार पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही बड़ी दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी आई है।
श्री वर्मा को दो बार रेल मंत्री पुरस्कार और महाप्रबंधक स्तर पर कई पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया और इटली से प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है और उन्हें रेलवे यातायात एवं प्रबंधन के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है।

Related posts

पटना:मूल्यों को समझने वाले एक गम्भीर कवि हैं प्रो समरेंद्र नारायण आर्य : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

मां की यादें रक्तदान के लिए प्रेरित करती है: प्रदीप कुमार

rktvnews

महाकुंभ:डिजिटल प्रदर्शनी में मिल रहा ‘एकता ही समाज का बल है ‘ का संदेश।

rktvnews

चतरा:त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक की गई।

rktvnews

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 2023 के लिए “समय पर भुगतान (सीपीएसई)” श्रेणी में जीईएम पुरस्कार जीता।

rktvnews

भोजपुर:बचरी कालेज में सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment