RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोपाल:पी एम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से केवाईसी और आधार सीडिंग करवाने की अपील।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 12 दिसंबर।अधीक्षक, भू-अभिलेख भोपाल ने पी.एम. किसान योजना के सभी हितग्राहियों से अपील की है कि विशेष अभियान का लाभ उठाकर ई-केवायसी एवं आधार सीडिंग की कार्यवाही अनिवार्य रुप से पूर्ण करायें जिससे कोई भी पात्र हितग्राही पी.एम. किसान योजना के लाभ से वंचित न रह सके।
अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशि तीन समान किश्तों में प्रदान की जाएगी। योजनांतर्गत 15वीं किश्त से हितग्राहियों की लैंड लिंकिंग आधार एवं बैंक खाता डीबीटी के लिए ईनेबल, ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण किया जाना अनिवार्य किया गया है। यह अभियान जारी है और 15 जनवरी 2024 तक विशेष अभियान, सेचुरेशन ड्राईव आयोजित किय जा रहे है। अधीक्षक ने बताया कि अभी से 15 जनवरी 2024 तक पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों की लैंड लिंकिंग आधार एवं बैंक खाता डीबीटी हेतु ईनेबल, ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान, सेचुरेशन ड्राईव आयोजित की जा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत, वार्ड, जोन कार्यालय में कार्यवाही के लिए लंबित हितग्राहियों की सूची 15 दिसम्बर तक नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। उक्त सूची से हितग्राही अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 16 दिसंबर 2023 से 22 दिसंबर 2023 तक ग्राम, पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जाएगा एवं सीएससी केन्द्र एवं आईबीपीएस प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर ई-केवायसी /लैंड लिंकिंग एवं आधार सीडिंग की कार्यवाही की जाएगी। सभी हितग्राही कैम्प में उपस्थित होकर अपना ई-केवायसी एवं आधार सीडिंग करवा सकते है। 06 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक भूमिस्वामी के आधार डाटा एन्ट्री के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा।

Related posts

ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना बहुत ही महत्वपूर्ण काम : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

गया:जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

आरा मेयर के भतीजे आशु राज ने भोजपुर को किया गौरवान्वित!सीबीएसई 12 में हुए वाराणसी टॉपर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जनवरी 25

rktvnews

जिलाधिकारी ने पाली के सोलर पंप का किया निरीक्षण!सोलर पंप की घटिया फिटिंग को देखकर की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment