RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:समाहरणालय परिसर में 03 फरवरी को पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा रक्तदान शिविर का आयोजन।

रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं लकी ड्रॉ से 7 भाग्यशाली रक्तदाताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)01 फ़रवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में 03.02.2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिला प्रशासन ने आग्रह करते हुए कहा की ऐसे में रक्तदान करने हेतु आप सभी आगे आए और एक-दूसरे को प्रेरित करते हुए जानकारी दे कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे; जो कि पूर्णतः मिथ्या है।

रक्तदान क्यों करें?

सुरक्षित एवं सरल प्रक्रिया।

समाज के प्रति मानवीय दायित्व।

किसी के जीवन को बचाने का अवसर।

विशेष आकर्षण

सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र।

लकी ड्रॉ से 7 भाग्यशाली रक्तदाताओं को आकर्षक पुरस्कार।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सारण:डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आज 154 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का हुआ अयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 फ़रवरी 25

rktvnews

राजस्थान:जिला स्तर से ईसी प्राप्त लीज-क्वारी लाइसेंस धारक परिवेश पोर्टल पर अविलंब फार्म 2 अपलोड करे: प्रमुख सचिव माइंस टी रविकान्त

rktvnews

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment