RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का किया श्रवण,दो मिनट मौन रखकर राष्ट्रपिता एवं शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )30 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर शुक्रवार प्रातः शासन सचिवालय पहुंचे। श्री शर्मा ने सचिवालय स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, राम रतन धन पायो, श्री राम जय राम’ जैसे गांधी जी के प्रिय भजनों का श्रवण किया।
इस दौरान पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री निवास पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प किए अर्पित

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना: इंसाफ मंच की राज्य कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:गरीब ,लाचार इंसान हो या जानवर सब पर सहानुभूति की जरूरत: अमरदीप कुमार जय

rktvnews

भोजपुर: संभावना में “विश्व पर्यावरण दिवस” पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : स्कूटी पर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

बिहार: बक्सर: प्रखंड कार्यालय चौसा में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

महेंद्रगढ़:समाधान शिविर में आईं 180 शिकायतें।

rktvnews

Leave a Comment