RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संभावना में “विश्व पर्यावरण दिवस” पर कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून।स्थानीय शान्ति स्मृति संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ, आरा के परिसर स्थित जुबली हॉल में “विश्व पर्यावरण दिवस- 2026” कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र और प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह की गरिमामणी उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा पर्यावरण गीत “पेड़ नहीं होंगे तो सोचो तुम कैसे जी पाओगे” से किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण से संबंधित चित्रकला का अद्‌भूत प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा निर्मित इस चित्रकला में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण आदि से संबंधित मानकों को दर्शाने की कोशिश की गई। इस पेन्टिंग में विद्यालय के लगभग 50-60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही, छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार भी प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित अपने अपने घरों में काम से कम पांच- पांच पौधा लगाने का संकल्प लिया।
पर्यावरण दिवस, के इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ जिसमें विद्यालय की प्राचार्या, निर्देशक, शिक्षक एवम् छात्र-छात्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी के द्वारा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक अरविन्द ओझा द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर के सरैया में लगी पोल्ट्री फार्म में आग जनता और निकायों के लिए चिंतन का विषय-डॉ जितेंद्र शुक्ला।

rktvnews

राजस्थान मंडपम के निर्माण की तैयारियों को लेकर बैठक, राजस्थान मंडपम को समय से करें पूरा, विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा मंडपम : मुख्यमंत्री

rktvnews

रायन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उदघाटन 27फरवरी को।

rktvnews

भोजपुर : निर्विरोध निर्वाचित बिलौटी पैक्स अध्यक्ष को बीडीओ ने सौंपा प्रमाण पत्र।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल मालदीव के समुद्री क्षेत्र से बचाए गए दस मछुआरों को स्वदेश लाया

rktvnews

भोजपुर : स्कूली लङकियों को दी गई नये कानून की जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment