RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे भाजपाई।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से पूरे देश मे केन्द्र सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धियो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम तेजी से चल रहा है।30 मई से 19 जून तक उक्त अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हुए। अब 20 जून से 30 जून तक विशेष महाजनसंपर्क कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है।भारतीय जनता भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे भी जिले भर मे सभी 32 मंडलो अंतर्गत सभी बूथो पर घर-घर जा कर नेताओ और कार्यकर्ताओ द्वारा जनसंपर्क कार्यक्रम का आगाज कर दिया गया है। महाजनसंपर्क कार्यक्रम के द्वारा लोगो से संपर्क कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को घर -घर जा कर बताया जा रहा है और साथ मे नौ साल बेमिसाल पुस्तिका का भी वितरण किया जा रहा है। आज के अभियान कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष ,जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी टीएन सिंह,लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मंडल पदाधिकारी, मोर्चा/प्रकोष्ठ पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सभी मंडल अंतर्गत बूथो पर जा कर संपर्क किए।
महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत ही बुधवार 21 जून को बिहिया मे महा जनसभा का आयोजन किया गया है,जिसमे राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी,केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित पूर्व विधायकगण,प्रदेश नेतागण संबोधन करेंगे। इसके पहले राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े कोईलवर मे लाभार्थी सम्मेलन मे भाग ले कर लाभार्थियों को संबोधन के साथ-साथ प्रबुद्धजनों के घर जा कर संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धियो पर परिचर्चा करेंगे।
महा जनसभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और मंडलो के पदाधिकारियों द्वारा लगातार जनसंपर्क कर सभा मे शामिल होने की अपील की जा रही है।जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जनसभा की तैयारी के बारे मे बताते हुए कहा कि बुधवार को बिहिया हाईस्कूल मैदान मे होनेवाली जनसभा के लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई है। मंच की व्यवस्था और लोगो के बैठने एवं पानी पीने की पूर्ण व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने बताया की सभी जगहों को बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है। जनसभा मे आने के लिए लोगो से लगातार संपर्क कर अपील की जा रही है। जनसभा संपर्क मे जिला के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश की टीम और शाहपुर विधानसभा के सभी मंडलो के कार्यकर्ता कार्यक्रम मे आने के लिए लोगो को आमंत्रित किए है। यही नही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह के नेतृत्व मे भी महिलाओं की टीम द्वारा महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। जनसभा ऐतिहासिक एवं भव्य होगा।
21जून विश्व योग दिवस के अवसर पर भोजपुर जिला के सभी 32 मंडलो मे योग किया जाएगा। सभी मंडलो मे योग दिवस मनाने के लिए पूरी ब्यवस्था कर ली गई है।जिसमे पंतजलि सहित विभिन्न संस्थाओं के योग गुरू द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम के तहत आरा रामलीला मैदान मे 5:30 बजे सुबह प्रशिक्षित योग गुरूओ द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।उक्त कार्यक्रम मे कार्यकर्ता सहित आम जनो को भी आमंत्रित किया गया है।

Related posts

डायन बिसाही एवं अन्य अंधविश्वास को लेकर डालसा ने कराया नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जुलाई 25

rktvnews

भारत की बौद्धिक नियति के पथप्रदर्शक हैं कुलपति: डॉ. सुकांत मजूमदार

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पटना:गुणवत्तापूर्ण और मूल्यवान जीवन के अप्रतिम आदर्श थे ‘जगतबंधु’ : डॉ सुलभ

rktvnews

खाद्य एवं भोजन सामग्री की गुणवक्ता की जांच।

rktvnews

Leave a Comment