RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों के साथ किया सहभोज।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)26 जनवरी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत मोहनपुरा के शासकीय हाई स्‍कूल (एकीकृत शाला) में आयो‍जित विशेष भोज मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूली बच्‍चों को दुलारा और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, संजय अग्रवाल, ओम जैन, राजेश धाकड, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित नागरिकों ने भी बच्चों के साथ भोजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांदीपनि उच्चतर विद्यालय महाराजवाड़ा का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित सांदीपनि उच्चतर विद्यालय महाराजवाड़ा क्रमांक 3 का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यालय में महान विभूतियों और स्वतंत्रता सेनानियों की वॉल पेंटिंग की सराहना की। उल्लेखनीय है कि विगत माह ही सांदीपनि विद्यालय महाराज वाडा क्रमांक 3 का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया गया था।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ा गांव के पंचायत सचिवालय व निर्माणाधीन जन सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 सितंबर 24

rktvnews

सूरत एक्सपो के दौरान लेनज़िंग के इनोवेटिव फाइबर सॉल्यूशंस ने बनाए टेक्सटाइल इंडस्ट्री में सुदृढ़ संबंध।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने शहरी क्षेत्र के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर 12 घंटे के अंदर आश्रित को सुपुर्द की गई अनुग्रह अनुदान राशि।

rktvnews

आईआईसीसी का नेतृत्व ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर-विवादास्पद व्यक्ति करे: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

Leave a Comment