RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भोजपुर आगमन पर स्वागत एवं कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी।

बिहार सरकार के मंत्री सहित जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की दी जानकारी।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के भोजपुर जिला आगमन एवं कार्यकर्ता सम्मान सह विकसित भारत जी राम जी समारोह की तैयारी को लेकर आरा परिसदन मे पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता की गई।
बिहार सरकार के श्रम,युवा रोजगार, कौशल विकास मंत्री संजय सिंह टाईगर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश.अध्यक्ष के भोजपुर आगमन पर कार्यकताओं मे जोश है।सभी जिला भर के कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी कर लिए है। कार्यकर्ता सम्मान एवं विकसित भारत जी राम जी समारोह को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार तेजी से हो रहा है। आरण्य माता के धरती पर प्रदेश अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी। उन्होने कहा कि भोजपुर जिला के प्रवेश द्वार हसन बाजार मे प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कल दिनांक 25 जनवरी को 11:30 बजे होगा। भोजपुर जिला मे प्रवेश करते ही स्वागत का सिलसिला चालू हो जाएगा।हसनबाजार, पीरो,चरपोखरी, गड़हनी,उदवंतनगर मे मंडल अध्यक्ष एवं स्थानीय नेताओं द्वारा भव्य स्वागत होगा।
आरा मे धोबीघटवा मोड़ पर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के साथ महादलित टोला मे कार्यकताओं के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। उन्होने कहा कि जगदेवनगर में जगदेव प्रसाद के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महावीर मंदिर मे पूजा अर्चना करेंगे उसके बाद सभा स्थल रामलीला मैदान मे बूथ स्तरीय कार्यकताओं से जिला स्तर के कार्यकताओं के सम्मान समारोह एवं विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होने कहा कि आरा ग्रांड होटल मे जिला कोर कमेटी एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मैना सुंदर भवन मे व्यवसायियो के साथ भी बैठक करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विधानपार्षद जीवन कुमार ने कहा कि हसनबाजार से आरा रामलीला मैदान कार्यक्रम स्थल तक प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत की तैयारी की गई है।
प्रेस वार्ता मे मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह,हरेन्द्र पांडेय सहित नेता एवं पदाधिकारी थे।

Related posts

अरूंधति रॉय और प्रो शेख़ शौकत हुसैन पर से मुकदमा वापस करो: लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

भोजपुर: माँ का ऋण कोई चुका नही सकता, इसलिए माँ के नाम पर सभी को पेड़ लगाना चाहिए:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में 7 निश्चय के तहत “आर्थिक हल, युवाओं को बल” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आरा क्लब में उड़े गुलाल।

rktvnews

भोजपुर:साप्ताहिक समर कैंप का हुआ शुभारंभ, प्रतिभा विकसित करने का सुनहला अवसर: डॉ निरुपमा सिंह

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment