RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न।

26 जनवरी को प्रातः 09:00 बजे होगा झंडोत्तोलन।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)24 जनवरी।गढ़वा शहर स्थित गोविंद इंटर कॉलेज (टाउन हॉल) मैदान में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के क्रम में आज परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य समारोह के अवसर पर प्रातः 09:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।
अंतिम पूर्वाभ्यास का उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा परेड की सलामी ली। पूर्वाभ्यास में शामिल विभिन्न टुकड़ियों द्वारा अनुशासित, आकर्षक एवं भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री यादव ने परेड में भाग ले रहे सभी प्लाटून का हौसला बढ़ाया। सभी टुकड़ियाँ पूरे स्वाभिमान, अनुशासन और गर्व के साथ परेड में भाग लें, ताकि 26 जनवरी को परेड और भी सुंदर एवं भव्य दिखाई दे।” उन्होंने सभी टुकड़ियों से शत-प्रतिशत समर्पण के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
पूर्वाभ्यास के दौरान उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, एसडीएम संजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, नजारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, भूमि उपसमाहर्ता प्रमेश कुशवाहा, कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘लीडरशिप लिगेसी’ पर पुस्तक।

rktvnews

उज्जैन:होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:उर्दू भाषी वाद-विवाद प्रतियोगिता 24 छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:डॉ रूंगटा क्लिनिक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

सभी विधानमंडल अपनी कार्यवाही और चर्चा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानक स्थापित करें : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

गिरीडीह:जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद् की शासी निकाय की बैठक संपन्न, पर्यटन स्थलों के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment