RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर के चतुर्वेद वेद-विद्यापीठ में आयोजित हुआ डा अनिल सुलभ का व्याख्यान, हुए सम्मानित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )30 जुलाई। वेदों के संरक्षण में भारतीय ऋषियों और विप्रों का बलिदान अविस्मरणीय है। सहस्राब्दियों तक भारत के विप्रजन अपनी समस्त सुख-सुविधाओं का त्याग कर नित्य वेदों के गायन की साधना की और आने वाली असंख्य पीढ़ियों को इस कार्य और वेदों के रक्षण के लिए बलिदान की प्रेरणा दी। इन विप्रों ने वेदों को कंठस्थ किया और आनेवाली पीढ़ियों को इन्हें सौपते आए। जिन्होंने चारों वेदों को आद्योपान्त नियमित क्रम से कंठस्थ किया, उन्हें चतुर्वेदी, जिन्होंने तीन वेदों को कंठस्थ किए उन्हें “त्रिवेदी”, दो को कंठस्थ करने वालों को “द्विवेदी” तथा एक वेद को कंठस्थ करने वालों को “वेदी” की उपाधि दी गई । वेदों में विश्व का समस्त ज्ञान और विज्ञान है। इसलिए वेदों का प्रचार और उसका अनुसरण देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आंदोलन है, जिसे सभी प्रकार से बल दिया जाना चाहिए। वेद-पाठशालाओं की संख्या बढ़ानी चाहिए। संस्कृत और वेद सभी विद्यालयों में पढ़ाई जानी चाहिए। इससे भारत आध्यात्मिक और वैज्ञानिक रूप से समृद्ध होगा। तभी मानव जाति में मानवीय गुणों का विकास होगा।

यह बातें विगत संध्या जयपुर के सांगानेर में स्थापित सुप्रसिद्ध गौशाला श्री पिंजरापोल गोशाला परिसर में , प्राचीन गुरुकुल पद्धति से संचालित “गोविन्द देव चतुर्वेद वेद विद्यापीठ में बटुकों को संबोधित करते हुए, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कही। इस अवसर पर विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने वेद-ऋचाओं का पाठकर डा सुलभ को सम्मानित किया।

आरंभ में, व्याख्यान की संयोजिका और भारत स्काउट ऐंड गाइड फेलोशिप की राष्ट्रीय महासचिव सीमा राठी ने डा सुलभ का राजस्थानी वंदन-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्रीमती राठी ने विद्यापीठ के आचार्य श्री नितिन द्विवेदी एवं सभी बटुक विद्यार्थियों से डा सुलभ का परिचय कराया और आशीर्वचन के लिए आग्रह किया। आश्रम-परंपरा के अनुरूप निर्मित कुटियों में विद्यार्थी रहते हैं और वेदाध्ययन सहित यज्ञ आदि कर्म करते हैं। अत्यंत शांत और दिव्य वातावरण में चलाए जा रहे इस वेद-विद्यापीठ के लिए डा सुलभ ने संस्थापक डा गोविन्द देव गिरि जी एवं विद्यालय परिवार की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जयपुर जिला स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की सचिव पूजा मंत्री, कोषाध्यक्ष सोनू झंवर सह-सचिव हर्ष राठी- सह सचिव , दाता-सदस्य कंचन लता झंवर तथा आयशा समेत
सभी आश्रमी बटुक उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री निवास में खूब उड़े अबीर गुलाल,पारंपरिक होली गीत और नृत्यों की प्रस्तुति से चढ़ा होली का खुमार।

rktvnews

आगमी 13 मई 23 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,भोजपुर मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:राज्यपाल व कुलपति ने अजय कुमार ओझा को पीएचडी की उपाधि से किया सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 नवंबर 25

rktvnews

भारतीय वायु सेना ने डिजिलॉकर एकीकरण के साथ डिजिटल परिवर्तन की शुरुआत की।

rktvnews

बदहाली का कारण

rktvnews

Leave a Comment