RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।

जयपुर/राजस्थान 19 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने सोमवार को अलवर जिले में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।
जनसुनवाई में फरियादियों ने मंत्री जूली को अपनी परिवेदनाएं सौंपी जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अपने चार वर्षों के कार्यकाल में आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण से विकास के कार्य किये हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभांवित करने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई जिनसे आमजन को बिना भेदभाव के लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व एवं प्रबन्धन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के जनकल्याण हेतु पारदर्शिता व निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है।

कृषि संकाय खोले जाने की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का जताया आभार।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र के उमरैण ब्लॉक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल यशवंत अलवर एवं मालाखेड़ा ब्लॉक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालाखेड़ा में कृषि संकाय खोले जाने की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में कृषि संकाय खुलने से विद्यार्थियों को अब कृषि आधारित पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने में सहूलियत होगी तथा विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभूतपूर्व फैसले कर रही है ताकि राजस्थान प्रदेश की तस्वीर बदली जा सके।

Related posts

बक्सर:नव ज्योति उच्च विद्यालय कुकुढा इटाढी में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद।

rktvnews

गया:डीएम ने समाहरणालय परिसर में “वोट करेगा गया हमारा” के संदेश के साथ सेल्फी पॉइंट की स्थापना की।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण मे मतदान का प्रतिशत घटा।

rktvnews

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा स्थिति का जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा किया।

rktvnews

राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने आज नई दिल्ली में ‘साउथ एशियन रीजन में फूड लॉस एंड वेस्ट प्रीवेंशन’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने “विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी सुधार और वित्त” विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment