RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में समाहरणालय सभागा में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)23 जनवरी।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को समाहरणालय सभागार, दुमका में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। मतदाता दिवस प्रत्येक भारतीय नागरिक को उसके लोकतांत्रिक कर्तव्यों एवं अधिकारों की याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मतदान न केवल अधिकार है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाया जा सकता है।
मतदाता शपथ के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे भारत के नागरिक के रूप में लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन प्रक्रियाओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में चार धाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

rktvnews

आजमगढ़:भोजपुरी की पारंपरिक लोक संगीत एवं लोकनाट्य का 10 दिवसीय वर्कशॉप अरविंद चित्रांश के निर्देशन में समारोह पूर्वक शुरू।

rktvnews

हनुमानगढ़:10 से 16 अप्रैल तक मतदाता जागरूकता सतरंगी सप्ताह।

rktvnews

30 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment