RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आरा के रवि सिन्हा बने नए रॉ प्रमुख!राष्ट्रीय स्तर पर भोजपुर गौरवान्वित सर्वत्र खुशी की लहर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 जून। राष्ट्रीय स्तर पर रवि सिन्हा के रॉ प्रमुख बनने की खबर से पूरे बिहार भोजपुर और आरा शहर में चर्चा होने लगी। कौन है रवि सिन्हा। जिन्हें इतने बड़े पद पर ,और इतने महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी का पद दिया गया। एक ऐसा नाम ,एक ऐसा जिला, एक ऐसी ऐतिहासिक भूमि जिसने अपनी प्रतिभा से,अपनी वीरता से,संस्कारिता से, अपनी धार्मिक सहिष्णुता के लिए देशभर में जानी जाती है। आज भी एक ऐसा ही चमत्कारी परिणाम आया जो भोजपुर जनपद के स्वर्णिम अध्याय में जुड़ गया।आज रवि सिन्हा दो वर्ष के लिए रॉ प्रमुख बनाएं गये जिनपर पर नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट की मुहर लग गयी। बताते चलें कि रवि सिन्हा 1988 बैच के छत्तीसगढ़ के आईपीएस हैं। बाद में यह मध्य प्रदेश कैडर में चले गए थे। इनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में हुई है। मूल रूप से बिहार भोजपुर आरा के एमपी बाग मुहल्ला ,पत्थर वाली गली के निवासी रहे हैं। इनके चयन होने से सभी ओर खुशी का माहौल है, लोग आशान्वित है कि इस मिट्टी के लोग राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवा देने में, करने में सक्षम है। युवाओं में काफी उत्साह है, शिक्षक वर्ग और समाज के लोग काफी प्रसन्नचित् है।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:अल हफीज कॉलेज में भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

शासन सचिव ने की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा- टीचर्स की लीडरशिप एवं स्पोकन इंग्लिश ट्रेनिंग शुरू

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 अक्टूबर 24

rktvnews

Leave a Comment