RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:छात्र-छात्राओं ने अपने सुन्दर व्याख्यानों से श्रोताओं को किया मुग्ध।

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई विद्यार्थियों की व्याख्यान प्रतियोगिता।

व्याख्यान-कौशल और इसके व्याकरण से परिचित कराए गए छात्रगण, पुस्तक-मेला से ख़रीदी पुस्तकें।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)03 सितम्बर। हिन्दी-दिवस के उपलक्ष्य में बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा आयोजित हिन्दी-पखवारा एवं पुस्तक-चौदस मेला के तीसरे दिन आज विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लोयला हाई स्कूल, कुर्जी, शिवम् कौंवेंट, इंद्र प्रसाद सिंह गंग-स्थली बालिका विद्यापीठ आदि विद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता दी। विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छता और स्वास्थ्य’ तथा ‘मेरे प्रिय साहित्यकार’ विषयों पर अपने व्याख्यान दिए।
बिहार सरकार में विशेष सचिव रहे सम्मेलन के उपाध्यक्ष डा उपेन्द्रनाथ पाण्डेय ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का मार्ग-दर्शन करते हुए ‘व्याख्यान-कौशल’ और उसके व्याकरण से परिचित कराया। उन्होंने बताया व्याख्यान सदैव विषय केंद्रित और शब्द-लालित्य से पूर्ण, श्रवणीय और आनन्द-प्रद होना चाहिए।
इस अवसर पर निर्णायक-मण्डल के अन्य सदस्य डा रत्नेश्वर सिंह तथा प्रो उषा सिंह, प्रतियोगिता आयोजन-समिति के संयोजक ईं अशोक कुमार, डा नागेश्वर प्रसाद यादव, ईं बाँके बिहारी साव, कृष्ण रंजन सिंह, शशिकला कुमारी, नम्रता कुमारी, अवंतिका तथा इन्दुभूषण सहाय समेत विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित थे।
अपने व्याख्यानों में अनेक प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने मननशील वक्ताओं की भाँति मूल्यवान और आकर्षक व्याख्यानों से निर्णायकों और श्रोताओं को चमत्कृत कर दिया।
सम्मेलन द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को आगामी १५ सितम्बर को संपन्न होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में क्रमशः ११००/-, ७००/- और ५००/- रु की राशि तथा पदक और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में बक्सर जिला स्थापना दिवस समारोह एवं बिहार दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक।

rktvnews

ऑपरेशन मेघदूत में भारतीय वायुसेना।

rktvnews

भोजपुर:सलेमपुर मंडल में आयोजित हुआ भाजपा का विकसित भारत संकल्प सभा।

rktvnews

देवघर बाबाधाम से निकलने वाले नीर, फूल-बेल पत्र के लिए बना ट्रीटमेंट प्लांट एक्टिव रूप से करेगा कार्य:उपायुक्त

rktvnews

नारनौल:आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर में डिफेंस काउंसिल के पदों की बहाली प्रक्रिया शुरू!7जून 23 तक कर सकते है आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment