RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 जनवरी।जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, स्वास्थ्य , आवास, भारतमाला परियोजना, अनुकम्पा से संबंधित, शिक्षा विभाग सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है और इसका उद्देश्य त्वरित समाधान के साथ प्रशासन पर जनविश्वास को और मजबूत करना है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

Related posts

चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

rktvnews

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर।

rktvnews

बिहार के प्रथम स्मरणीय हैं डा सच्चिदानन्द सिन्हा,साहित्य और राजनीति के आदर्श थे बदरीनाथ वर्मा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

गढ़वा:बड़गड़ के प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित उच्चवर्गीय लिपिक अमित तिवारी निलंबित।

rktvnews

बीमारी, जो माँ बनने के मार्ग में रुकावट पैदा करके बढ़ा सकती है गर्भपात का खतरा – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:हनुमान मंदिर रमना मैदान में विजयादशमी पर विशेष प्रसाद वितरीत।

rktvnews

Leave a Comment