RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :सेमरिया में जदयू का सदस्यता अभियान सह कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सेमरिया गांव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा सदस्यता अभियान सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से आए सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू प्रदेश सह नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार ‘छोटू’ सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जदयू समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। गरीब, असहाय और वंचित लोगों के उत्थान के लिए पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में लोग जदयू से जुड़ रहे हैं।इस अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए लगभग पांच सौ से अधिक गरीब, बेसहारा और असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

Related posts

आरा नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:आत्मा द्वारा दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड: फिल्म निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने कृषि स्टैक परियोजना की प्रगति को लेकर ज़ूम के माध्यम से की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी की उपस्तिथि में मतदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: सड़क दुर्घटना में मृत फोटोग्राफर के परिजन से मिले एसोसिएशन के अधिकारी,प्रदान की सहयोग राशि।

rktvnews

Leave a Comment