RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में आर०एल० सर्राफ उच्च विद्यालय देवघर परिसर में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत सोमवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन शिव कुमार तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या जुली प्रसाद उपस्थित थे।
इसके अलावा “सावधानी की पाठशाला” के अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में मातृ मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय, देवघर के पुजा कुमारी ने प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मोहनपुर के प्रीति कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा आर० एल० सर्राफ उच्च विद्यालय, देवघर के फैजल आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में श्रीकान्त जयसवाल एवं बेबी कुमारी शामिल रहीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने तेज एवं लापरवाह वाहन परिचालन के दुष्परिणाम, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, विचलित ड्राईविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग, गलत दिशा में वाहन चलाने के खतरा तथा “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ के संदेश पर प्रकाश डाला गया । समापन पर सड़क सुरक्षा के नारों के साथ जागरूकता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय, प्रधान लिपिक त्रिलोक नाथ मिश्रा, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। धन्यवाद ज्ञापन शिव कुमार ने किया, जबकि मंच संचालन श्रीकान्त जयसवाल ने किया।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने कुवैत में आग लगने की घटना में बिहार के 02 लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर: सर्वेक्षण में मुसहर टोला के कई परिवार धर्म परिवर्तन की ओर:पद्मश्री भीम सिंह

rktvnews

दरभंगा:हर गाँव में गूंज महिलाओं की बातें,’महिला संवाद’ से मिला खुला मंच।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर आयोजित“खजाने की खोज” प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर तंत्र (NCORD) की राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान की स्वच्छता को लेकर ‘जनहित परिवार’ का नुक्कड़ नाटक, दिया साफ-सफाई का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment