
नई दिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद 20 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नितिन नबीन का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई गति मिलेगी।
