RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में जिले के अंतर्गत 190 पैक्स एवं 09 व्यापार मंडल सहित कुल 199 समितियों का चयन कर उन्हें कैश क्रेडिट ऋण उपलब्ध कराया गया है तथा सभी समितियां क्रियाशील हैं। अब तक 7015 किसानों से 64,321.86 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 5845 किसानों को भुगतान कर दिया गया है, जबकि 36,322 किसानों ने धान विक्रय हेतु निबंधन कराया है।
बिहार राज्य खाद्य निगम के प्रतिनिधि ने बताया कि निबंधित 33 राइस मिलों में से 32 का भौतिक सत्यापन एवं समितियों के साथ संबद्धता पूर्ण कर ली गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी को अतिरिक्त लक्ष्य आवंटन हेतु विभाग से अनुरोध करने का निर्देश दिया गया। साथ ही राज्य खाद्य निगम को FRK की पर्याप्त उपलब्धता, CMR के समतुल्य राशि के भुगतान तथा सभी संबद्ध राइस मिलों पर प्रतिनिधि की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने कम किसानों से अधिप्राप्ति एवं भुगतान में राज्य औसत से कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर सभी समितियों की निबंधित राइस मिलों से संबद्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीमांत एवं छोटे किसानों से खरीद बढ़ाने, 48 घंटे के भीतर किसानों का भुगतान करने तथा पिछले वर्ष धान विक्रय करने वाले शत-प्रतिशत किसानों का निबंधन कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर,अपर समाहर्ता भोजपुर ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, प्रबंध निदेशक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं सहयोग समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: युवक को गोली मारने वालों को भाकपा माले ने जल्द गिरफ्तार करने एवं स्पीडी ट्रायल चला सजा दिलाने की कि मांग।

rktvnews

भोजपुरी हास्य-व्यंग्य गीत : इं० उदयभान पाण्डेय ‘भान’

rktvnews

अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के निरीक्षण में उपस्थित मिले डाक्टर ।

rktvnews

डॉक्यूमेंट्री फिल्म “माई मर्करी” का प्रीमियर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 हुआ, जो मर्करी द्वीप में संरक्षण की गतिविधियों पर आधारित है।

rktvnews

काशी तमिल संगमम्-4.0 के 10वें दिन किसान प्रतिनिधियों के दल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

rktvnews

झारखंड:भाजपा की कोख से झारखंड का जन्म हुआ है, हम इसे बर्बाद होते नहीं देख सकते : डॉ रविंद्र राय

rktvnews

Leave a Comment