RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समेकित बाल विकास योजना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास योजना (ICDS) से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण अभियान के अंतर्गत FRS की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत FRS कराते हुए नियमित रूप से पोषाहार वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटरों पर 100 प्रतिशत डेटा अपलोड कराने, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नल का जल, शौचालय एवं बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत माहवार निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त ने पोषण ट्रैकर एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण पर जोर देते हुए सभी परियोजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही प्रत्येक परियोजना अंतर्गत तीन पंचायतों में अवस्थित महादलित टोलों में बच्चों का नियमित वजन एवं लंबाई माप कर उनकी पोषण स्थिति के अनुसार पोषाहार उपलब्ध कराने तथा समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला परियोजना प्रबंधक (WCDC), सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक पोषण अभियान, जिला मिशन समन्वयक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी मे जुटा इंसाफ मंच : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर : दो जगह से 46 लीटर शराब बरामद! होरिल छपरा व रानीसागर से हुई बरामदगी।

rktvnews

भोजपुर : शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:“साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित।

rktvnews

वीकेएसयू की भूमि के लिए राज्यपाल से मिले सीनेटर डॉ. विनोद कुमार सिंह

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिला को दी 241 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 88 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment