RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधायक ने अधिकारियों के संग की समीक्षात्मक बैठक।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार मे विधायक राकेश रंजन ओझा ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं तथा उसके निराकरण और आम जनता के कार्यों को सही तरीके से निपटाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर अधिकारियों के संग समीक्षात्मक बैठक की। विधायक राकेश रंजन ओझा ने अधिकारियों से आम लोगो के कार्यो को ससमय निपटारा करने को कहा चाहे वो किसी विभाग से जुङा हो। उन्होंने अधिकारियों से लोगों को दौङाने व परेशान नहीं करने को कहा। संबंधित अधिकारियो ने भी विधायक की बातों पर अमल करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कर्तव्यों के प्रति नरमी बरती बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक मे विधायक राकेश रंजन ओझा, बीडीओ शत्रुजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश, आरओ रश्मि सागर, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बिहिया एवं शाहपुर ॠषिका रतनप्रिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शाहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी मो नेशात आलम, बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, बंटी पांडे, सुमन जी, विन्ध्याचल जी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:उपायुक्त के निर्देश पर JSLPS द्वारा ट्रांसजेंडर समूह ‘किन्नर उत्थान समिति’ का गठन।

rktvnews

भोजपुर: घटते लिंगानुपात पर डीडीसी ने जताई चिंता,सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर दिया जोर।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अबु इमरान ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखण्ड रांची के सिस्टम एनालिस्ट के साथ किया बैठक।*

rktvnews

भोजपुर: बीपीएससी परीक्षा में शाहपुर की सौम्या को मिला 114वां रैंक

rktvnews

गिरिडीह :अपर समाहर्ता विजय सिंह बीरूआ ने की PMFME योजना की समीक्षा दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि सहिष्णुता ‘सामाजिक समरसता’ का एक अभिन्न पहलू है।

rktvnews

Leave a Comment