RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी के पोते अब्दुल्लाह हुसैन और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

पटना/ बिहार (अनिल सिंह)18 जून। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक साहब के पोते अब्दुल्लाह हुसैन साहब के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा की अब्दुल्लाह हुसैन साहब के इंतकाल से काफी दुखी हूं।उन्होंने कहा की अब्दुल्लाह साहब की सामाजिक कार्यों में काफी रुचि थी।उन्होंने जन्नत में उन्हें अहम मक़ाम अदा करने की ईश्वर से प्रार्थना की।वही मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिला के कुर्था प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की ओम प्रकाश वर्मा समता पार्टी के स्थापना काल से ही जुड़े हुए थे।वे पार्टी के समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता थे।उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपूर्णीय क्षति हुई है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चीर शांति हेतु प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने दोनो दिवंगत आत्माओं के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण और शक्ति प्रदान करने की भी ईश्वर से प्रार्थना की।

Related posts

उत्तराखंड:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 जून 24

rktvnews

वाइस एडमिरल तरूण सोबती, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

दरभंगा:जिला पर्यावरण समिति की हुई बैठक।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा आरा लोकसभा लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment