RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच बना जागरूकता का मंच,परिवहन विभाग ने मंच से नुक्कड़ नाटक द्वारा यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक।

कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के सिखाए गुर।

दुर्घटनाओं से कई परिवारों के प्रभावित होने सहित सदैव हेलमेट के उपयोग के प्रति किया गया जागरूक।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत भी चला जागरूकता अभियान।

पड़ाव परिसर में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक द्वारा सुझाए सुरक्षा के उपाय।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 जनवरी।स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर परिवहन विभाग के बैनर तले सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जागरूकता को ले नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमलोगों को बताया गया की जीवन अमूल्य है इसलिए हेलमेट का सदैव प्रयोग करें।वाहनों को लहरिया कट नहीं चलाए,हाथों में दस्ताने पहने और यातायात नियमों का पालन करें ताकि घटना ,दुर्घटना से सुरक्षा हो सके।नाटक के माध्यम से जागरूक करते हुए बताया गया कि एक दुर्घटना से कई परिवार प्रभावित होते हैं।
परिवहन विभाग से धनंजय कुमार व पप्पू कुमार, एम वी आई अनिल कुमार,चलंत दस्ता सिपाही,बड़ा बाबू विजय कुमार,होम गार्ड से बीरेंद्र कुमार आदि नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में उपस्थित थे।जबकि कलाकारों में टीम लीडर उत्तम मिश्रा,दीपक सिंह,अनिल बाबा,निशा कुमारी,मनोज रंजन यादव,सुमन जी,प्रिंस कुमार आदि शामिल रहे।संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी नागेश्वर प्रसाद ने किया। साथ ही इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सह संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह भी शामिल रहे।
वहीं दूसरी ओर बस पड़ाव के यात्री शेड में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चलाए जा रहे भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा 2026 के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भूकंप आने पर अपनी या परिवार की सुरक्षा कैसे करें की जानकारी दी गई।इस दौरान लोगों को कुछ नियम और कानून भी बताए गए।जागरूकता नुक्कड़ नाटक में बिहटा के जन जागृति कला मंच से जुड़े कलाकारों में लल्लू भोपाली,कुमार नरेंद्र,कुणाल,आशा कुमारी,सुजाता कुमारी,वरिष्ठ कलाकार भगवती राम आदि थे।ग्रुप लीडर चैतन्य निर्भय ने इस नुक्कड़ नाटक में मुखिया जी की भूमिका निभाते हुए कहा की हम राशन कम्बल बाटने नहीं आए हैं बल्कि आपदा से हमे कैसे बचना है,अपनी सुरक्षा करनी है इसका जान देने आए है।नुक्कड़ नाटकों के दौरान वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह द्वारा कलाकारों की हौसला अफजाई की गई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:24 अक्टूबर 23

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी,शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन।

rktvnews

जयपुर:जिला कलक्टर ने किया जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा।

rktvnews

बिहार:पेरिस ओलंपिक 2024 के जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिये रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी को मातृ शोक।

rktvnews

आईएनएस सह्याद्री फिलीपींस के मनीला बंदरगाह पर पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment