RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मकर संक्रांति जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है: सोनाली सिंह

पूर्वजों की परम्परा को निभाते हुए सोनाली सिंह ने सामूहिक चूड़ा- दही भोज का किया आयोजन।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।मकर संक्रांति भारत का एक प्रमुख पर्व है जो भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के अवसर पर मनाया जाता है और इसे उत्तरायण का शुरुआत माना जाता है ।इसी दिन से भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं और यह हमारे देवताओं का दिन माना जाता है यानी मकर संक्रांति धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है जिससे प्रकृति सूर्य और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है उक्त बातें बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी सोनाली सिंह ने बभंगावा खेल मैदान में आयोजित मैत्री दही चुडा भोज के आयोजन के मौके पर कही। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पश्चिमी गुंडी पंचायत के बभनगावा खेल मैदान में मैत्री दही चुरा भोज का आयोजन किया गया था जिसमें की हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने दही चुरा तिलकुट का भरपूर आनंद लिया। वहीं उपस्थित लोगों का विधिवत स्वागत सोनाली सिंह के द्वारा किया गया,इस भोज में वैसे तो लोगों का पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था जो की देर शाम तक चलता रहा ,समाजसेवी ने कहा कि यह मेरे पूर्वजों से सेवा भाव का चलन चला आ रहा है मैं इसे और आगे ले जाना चाहती हूं।

Related posts

चतरा:समग्र शिक्षा, नई शिक्षा नीति से संबंधित मुखिया सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण की रक्षा हमारा दायित्व:राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

गढ़वा:कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए प्रशासन की मानवीय पहल।

rktvnews

संस्मरण:जब प्रधानमंत्री मुरार जी देसाई को जयप्रकाश जी से मिलने पटना आना पड़ा: शिवानंद

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की 45वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:”प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment