RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी ने वीसी के माध्यम से की लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी।आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। समीक्षा के दौरान व्यक्तिगत शौचालय भुगतान हेतु पेयी क्रिएशन, ग्राम पंचायतों से लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों के भुगतान की स्थिति, अकार्यरत सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की क्रियाशीलता, लंबित गाँव मॉडल घोषणा एवं सत्यापन, तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु व्यक्तिगत एवं सामुदायिक संरचनाओं के निर्माण की प्रगति, लंबित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों के निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण एवं उनकी क्रियाशीलता, नव-प्रेरणा टोलों की स्थिति के साथ-साथ स्वच्छता शुल्क संग्रहण तथा सूखे अपशिष्ट एवं जैविक खाद की बिक्री की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन तथा अगली समीक्षा बैठक से पूर्व अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए बैठक की समाप्ति की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:तेलोडीह पंचायत में Reform Utsav एवं People’s Plan Campaign के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन, योजनाओं की जानकारी के साथ जनभागीदारी पर दिया गया जोर।

rktvnews

खोटे सिक्के चल गए बाजार में, यह खबर भी छापिये अखबार में।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई।

rktvnews

राजीव चन्द्रशेखर ने नई दिल्ली में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में डिजिटल इंडिया भविष्य की प्रयोगशालाएँ (फ्यूचर लैब्स) का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व सांसद मीना सिंह ने अपनी मां और सास के श्रद्धांजलि स्वरूप किया वृक्षारोपण।

rktvnews

झारखंड में शाम पांच बजे तक आ जाएंगे सभी सीटों के चुनाव परिणाम : के रवि कुमार

rktvnews

Leave a Comment