RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड में शाम पांच बजे तक आ जाएंगे सभी सीटों के चुनाव परिणाम : के रवि कुमार

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना।

मतगणना केंद्र के भीतर सिर्फ डीइओ और आरओ ले जा सकेंगे मोबाइल।

मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी पुलिसकर्मी के प्रवेश पर है प्रतिबंध।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 22 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी 24 केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। सुबह आठ बजे तक आनेवाले सभी पोस्टल बैलेटों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। 8.30 बजे सुबह से ही इवीएम के वोटों की भी गिनती शुरू कर दी जाएगी। सुबह 9.30 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले तक आने की संभावना है। वैसे तैयारी शाम चार बजे तक मतगणना की पूरी प्रक्रिया पूरी कर लेने की है। वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र के भीतर डीइओ और आरओ के अलावा किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना हॉल में किसी भी पुलिसकर्मी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पत्रकार मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जा सकेंगे। मतगणना हॉल के भीतर की तस्वीर सिर्फ एक बार कैमरे से अधिकारियों की देखरेख में लेने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का राउंड जितना कम होगा, उसका परिणाम उतनी ही जल्दी आएगा। उन्होंने बताया कि सबसे कम 13 राउंड की मतगणना तोरपा विधानसभा क्षेत्र की होगी। लिट्टीपाड़ा में भी सिर्फ 14 राउंड की मतगणना होगी। सर्वाधिक 27 राउंड की मतगणना चतरा विधानसभा क्षेत्र की होगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य के वोटर से लेकर प्रत्याशी और राजनीतिक दल तक कानून का सम्मान करते हैं, इसलिए विजय जुलूस आदि को लेकर झड़प की संभावना न के बराबर है। लेकिन, स्थानीय प्रशासन कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपनी तैयारी रखता है। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी कर लेना है, लेकिन हमारा प्रयास है कि प्रक्रिया को 24 नवंबर तक ही पूरा कर लें। झारखंड में सर्वाधिक मतदान पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विजयी प्रत्याशियों की सूची माननीय राज्यपाल को सौंपने के साथ चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Related posts

भोजपुर: बूढ़ी हड्डियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए बढ़ाया अपना कदम,93 वर्षीय महिला ने किया मतदान।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के संवाद “मेरा बूथ सबसे मजबूत”का 32 मंडलों में कराया जायेगा प्रसारण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 अगस्त 26

rktvnews

प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेन्ड्यूि योजना कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.54 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी।

rktvnews

निपुण जनपद की ओर अग्रसर बागपत!सक्षम निपुण 186 विद्यालयों का जिलाधिकारी ने दिया लक्ष्य।

rktvnews

Leave a Comment