RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: मंत्री ने की सहकारिता विभाग की योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)12 जनवरी। मंत्री, सहकारिता विभाग, विजेन्द्र कुमार द्वारा आज बक्सर परिसदन स्थित सभागार में बक्सर जिला अंतर्गत संचालित सभी सहकारिता विभागीय योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री द्वारा सभी सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभागीय योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा धान अधिप्राप्ति कार्य में सभी समितियों को पूर्ण रूप से सक्रिय किया जाए।
धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जिले को प्राप्त कुल लक्ष्य 128,796 मीट्रिक टन के विरुद्ध अब तक लगभग 31 प्रतिशत धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने ब्रहमपुर एवं डुमरांव प्रखंड में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर विशेष नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति की गति में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए, छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाए तथा किसानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
इसके अतिरिक्त मंत्री द्वारा सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमणशील रहते हुए सहकारिता विभाग एवं भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, विशेषकर पैक्स द्वारा संचालित सीएससी केंद्र, जन औषधि केंद्र सहित अन्य योजनाओं का गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनता को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पैक्स में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पैक्स की आदर्श कर्मचारी सेवा नियमावली के अंतर्गत अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों के रक्त संबंधी अथवा निकट संबंधियों को प्रबंधक पद से मुक्त किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि संस्थाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनी रहे।
मंत्री ने PVCS, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, भेड़ पालन एवं बुनकर से संबंधित सहकारी समितियों के विस्तार पर विशेष बल देते हुए इनसे जुड़े सदस्यों को रोजगारपरक एवं लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।
बैठक में संयुक्त निबंधक, सहकारिता विभाग, पटना प्रमंडल, पटना; संयुक्त निबंधक (अंकेक्षण), मुख्यालय; जिला सहकारिता पदाधिकारी, बक्सर; प्रबंध निदेशक, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, आरा; जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, बक्सर; मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के वरिष्ठ सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मराठवाड़ा मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डुम्बूर में 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘माताबारी पर्यटन सर्किट’ की आधारशिला रखी।

rktvnews

सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव के द्वारा बच्चों का फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

डी. राजा ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर गठित एचएलसी के साथ बैठक की, परामर्श प्रक्रिया निरंतर जारी है।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:जलेबी खाकर 50 लोग हुए बिमार।

rktvnews

Leave a Comment