RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: जेनरल स्टोर की आड में गांजे का कारोबार,तीन गिरफ्तार।

बड़हरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी।कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने  सरैंया बाजार से 829.5 ग्राम गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पान-बीड़ी और जनरल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, संतोष कुमार पासवान की दुकान से 416 ग्राम, सुदेश्वर साह की दुकान से 326 ग्राम तथा दिनेश महतो की दुकान से 87.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तीनों आरोपी लंबे समय से दुकानों की आड़ में अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे थे। इस छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी सह थानाध्यक्ष ईशानी सिन्हा ने किया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। वहीं आम लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

Related posts

राष्ट्र आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने जगदीशपुर के दर्जनों गांवों में किया जनसम्पर्क।

rktvnews

दो दिवसीय स्वंयसेवी संगठनों एवं प्रशासन के मध्य संवाद कार्यक्रम का हुआ समापन।

rktvnews

दरभंगा:08 एवं 09 जुलाई को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला।

rktvnews

गया:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर सभी निर्वाचि पदाधिकारी एव निर्वाचन कार्य से जुड़े ज़िला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक।

rktvnews

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग आवश्यक -अतिरिक्त मुख्य सचिव, आरडीपीआर -वीसी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की समीक्षा

rktvnews

Leave a Comment