RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)12 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के बारहवां दिन ” नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस दौरान देवीपुर हाट,एम्स एवं रजपुरा झुमराबाद के भीर-भार वाले स्थान में सड़क सुरक्षा आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को सड़क दुर्घटना के कारण जैसे हेलमेट का उपयोग न करना, सीट बेल्ट न बांधना , नशा पान कर वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना इत्यादि के बारे में कलाकारों द्वारा कला प्रदर्शन कर आम लोगों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति सतर्क किया गया। साथ ही लोगों को बताया कि दुर्घटना कब होगी ये किसी को पता नहीं रहता है, यदि आप वाहन सावधानी पूर्वक चलाएंगे एवं सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटना का शिकार नहीं होंगे। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम वासी नाटक के माध्यम से जागरूक हुए एवं परिवहन विभाग की ओर से चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम को अच्छा पहल बताया गया।

Related posts

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा क्षेत्र मे बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे भाजपा का सघन सदस्यता अभियान चला।

rktvnews

बिहार:छठ पर आरा में बड़ा हादसा, सोन नदी में एक ही परिवार के 5 बच्चे डूबे, 2 की मौत, 1 की तलाश जारी।

rktvnews

बक्सर : डीएम ने राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास कोइरीपुरवा का किया निरीक्षण।

rktvnews

जाति के नए आंकड़ों के आधार पर नीतियां बने, दलितों-पिछड़ों का आरक्षण बढ़े : महबूब आलम

rktvnews

टैप इन्वेस्ट (पूर्व में लीफ राउण्ड), फिक्स्ड इन्कम इन्वेस्टमेंट सीड राउण्ड में 2 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए।

rktvnews

Leave a Comment