RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा के निशाने पर मूलतः मुस्लिम-दलित और महिलाएं, एकताबद्ध लड़ाई की जरूरत: क्यामुद्दीन अंसारी

गांधी के हत्यारे का राष्ट्रीय नायक के रूप में महिमामंडल देश को मंजूर नहीं: दिलराज प्रीतम।

आरा/भोजपुर (सुनिल सिंह)18 जून। उन्माद-उत्पात की ताकतों के खिलाफ हक व इंसाफ के लिए मुस्लिमों-दलितों-महिलाओं और समाज के कमजोर तबके की व्यापक एकता के आह्वान के साथ आज इंसाफ मंच की आरा नगर कमिटी की बैठक अबरपुल में संपन्न हुई।
बैठक मे शहाबुद्दीन कुरैशी को नये आरा नगर का जिम्मेवार बनाया गया।
इंसाफ मंच के इस बैठक को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि फासीवादी भाजपा के निशाने पर मूलतः देश के मुस्लिम, दलित व महिलाएं हैं। वे अब डॉ. अंबेडकर पर भी हमले कर रहे हैं। बिहार में जगह-जगह उनकी मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं।अंबेडकर की मूर्तियों पर हमला करके वे देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे पर हमला कर रहे हैं।इन ताकतों के खिलाफ मुस्लिमों-दलितों व महिलाओं की व्यापक एकता आज समय की मांग है।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज मुस्लिम समुदाय देश के नए दलित बनाए जा रहे हैं। इंसाफ मंच 25 जून को पटना के गेट पब्लिक लाइब्रेरी में तीसरा राज्य सम्मेलन आयोजित कर रहा है। देश में उन्माद-उत्पात की राजनीति व बड़े ओहदेदारों द्वारा नफ़रत फैलाने की कोशिश के खिलाफ इंसाफ मंच खड़ा है। इसका गठन नागरिकता कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दरम्यान समाज की जरूरत के अनुसार हुआ है। बिहार के विभिन्न जिलों में रामनवमी के मौके पर एकतरफा मुस्लिम समुदाय पर हमला किया गया है जो कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भाकपा माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि फासीवादी ताकतें शिक्षा के केंद्र पर हमले कर रही है, जिसका ताज़ा उदाहरण बिहार शरीफ के अजीजिया मदरसे पर हमले की घटना है। उन्होंने मांग की सासाराम और बिहारशरीफ के दंगाइयों की गिरफ़्तारी और सज़ा होनी चाहिए। महिलाओं पर हो रहे ज़ुल्म और अत्याचार के खिलाफ भी संघर्ष जारी रखना होगा।
शहाबुद्दीन कुरैशी ने कहा कि बिना कुर्बानी के मंजिल नहीं मिलती है बिना हुक़ूमत हासिल किए कुछ नहीं हो सकता है।न्यायालय में कुछ ही परिवारों का बोलबाला है।275 सांसद ऊंची जाति के हैं।झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को साथ लाना होगा। ज़ुल्म सिर्फ मुस्लिमों पर ही नहीं सभी अकलियतों पर हो रहा है। कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम, दलित और पिछड़ा वर्ग आपस में भाई हैं। यदि इनमें एकता हो जाए तो भाजपा को पीछे धकेल देंगे।नरेन्द्र मोदी कठपुतली है, इसके पीछे अडानी और अंबानी हैं।उन्होंने सवाल करते हुए कहा की सुप्रीम कोर्ट के जज अभी भी उच्च वर्ग के ही क्यूं ?
इस बैठक मे मौजूद प्रमुख लोगों मे वार्ड पार्षद मो.राजन,मो.नेहाल अंसारी, मो खुर्शीद उर्फ मुन्ना,अमित कुमार मालाकार थे।
इंसाफ मंच के बैठक मे लिए गए प्रस्ताव

इंसाफ मंच के इस बैठक मे गुजरात जनसंहार की पीड़िता बिल्किस बानो के बलात्कारियों व उनके परिजनों के हत्यारों को रिहा व सम्मानित करने की घटना को शर्मनाक मानते हुए उन्हें अविलंब सजा देने की मांग।
पीएफआइ के नाम पर एनआइए के जरिए फुलवारीशरीफ समेत पूरे बिहार में मुस्लिम समुदाय को आतंकित व बदनाम करने के अभियान की यह सम्मेलन तीखी निंदा करता है और मांग करता है कि इसे बंद किया जाए व इस आधार पर किए गए सभी फर्जी मुकदमें वापस लेने।
इन दिनों फिरकापरस्त ताकतों द्वार शिक्षा के केंद्रों पर हमले और पाठ्यक्रमों के सांप्रदायीकरण का अभियान चल पड़ा है. इंसाफ मंच इसपर अविलंब रोक लगाने व गया के ऐतिहासिक सोगरा कॉलेज और अजीजिया मदरसे को नष्ट कर दिए जाने को शर्मनाक करार देते हुए इन्हें जल्द पुनर्निर्मित करने की मांग।
आधुनिक राष्ट्र के निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को विरूपित और नष्ट करना संविधान विरोधी सांप्रदायिक उन्मादी ताकतों का नया अभियान है यह उनके लोकतंत्र और देश विरोधी होने की एक और पहचान बनकर सामने आया है। इंसाफ मंच इसकी आलोचना करते हुए ऐसे मामलों में अपराधियों को अविलंब दंडित करने की मांग।धार्मिक आयोजनों के दौरान धर्मगुरुओं की ओर से सांप्रदायिक वक्तव्यों के जरिए उन्माद पैदा करने की भी सुनियोजित कोशिशें हो रही हैं।पिछले दिनों पटना के नौबतपुर में हुआ ऐसा ही एक आयोजन इसका ताज़ा उदाहरण है. इंसाफ मंच ऐसे प्रयासों पर चौतरफा रोक लगाए जाने की मांग।
महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की संसद सदस्यता खत्म कर उसे गिरफ्तार करने की मांग।

Related posts

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस पर राजस्थान में हुआ 750 से ज्यादा यूनिट रक्तदान।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

30 बिहार बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-V का समापन।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जिला स्तरीय रबी कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का उद्घाटन।

rktvnews

पटना:बच्चों को तेज धूप से बचाएँ तथा रात में भरपेट खाना खिलाकर ही सुलाएँ: डीएम,पटना

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में शास्त्रीय नाटक पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment