RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर: जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जिला स्तरीय रबी कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 नवंबर। रबी अभियान 2024 के तहत जिला स्तरीय रबी कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन आज 16 नवंबर को नागरी प्रचारिणी,आरा में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर ने रबी कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फसलों की उत्पादकता और उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही, किसानों को विभागीय योजनाओं के तहत अनुदान सुलभता से उपलब्ध कराने और इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
प्रखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और किसान सलाहकारों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
जिला पदाधिकारी ने रबी फसलों के तकनीकी पहलुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि जिले में कृषि योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन के लिए एक-एक योजना का चयन कर उसे सफल बनाना होगा। साथ ही, सफलता की कहानियां तैयार कर साझा करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, कर्मचारियों और प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर पुरस्कृत और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने पर जोर दिया गया और फसल अवशेष से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया से किसानों को लाभान्वित करने की सलाह दी गई। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारा जाए, अन्यथा लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।
किसानों द्वारा उत्पादित फसलों को प्रसंस्करण, पैकेजिंग और मार्केटिंग से जोड़ने के प्रयासों पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अग्रणी प्रबंधक (पीएनबी) ने कृषि से संबंधित बैंकिंग सहायता की जानकारी दी। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सहायक निदेशक (उद्यान) और सहायक निदेशक (रसायन) ने विभागीय और तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक (आत्मा), राणा राजीव रंजन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक सभी प्रखंडों में वैज्ञानिकों द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं और तकनीकी जानकारियों पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, कार्यपालक सहायक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में शाहाबाद हीरोज ने जमाया कप पर कब्जा।

rktvnews

ब्रह्मांड की बेटी : अजय गुप्ता”अज्ञानी”

rktvnews

दुमका:श्रमिकों के पंजीकरण एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

पीएचडीसीसीआई के 14वें अंतर्राष्ट्रीय विरासत पर्यटन सम्मेलन में समुदाय-संचालित सांस्कृतिक पर्यटन और नीतिगत नवाचार का आह्वान।

rktvnews

एपिलेप्सी पर इकोन-2023 सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन! मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने में सहयोग करें चिकित्सक:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment