RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएँ दी।

 

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 12 जनवरी।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति से पहले नहीं रुकने का संदेश देने वाले स्वामी जी के विचार युवाओं में कर्त्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत कर विकसित भारत के निर्माण को गति दे रहे हैं।

अमित शाह ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन तथा समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन व अध्यात्म से देश के युवाओं को जोड़ने और इसकी व्याप्ति विश्व मंचों तक पहुँचाने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मिशन के माध्यम से समाज सेवा के भी आदर्श स्थापित किए। लक्ष्य प्राप्ति से पहले नहीं रुकने का संदेश देने वाले स्वामी जी के विचार युवाओं में कर्त्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत कर विकसित भारत के निर्माण को गति दे रहे हैं।”

Related posts

भोजपुर: संभावना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास शिविर आयोजित।

rktvnews

भारतेंदु हरिश्चंद्र की स्मृति में कवि गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विश्व बैंक की सहायता से प्रदेश में तीन जल प्रदाय और सात सीवरेज परियोजना।

rktvnews

दुमका में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का शुभारंभ।

rktvnews

विश्व धरोहर युवा पेशेवर फोरम 2024 का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व सांसद का शाहपुर मे स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment