RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण कर वर्तमान व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)11 जनवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण कर वहां की वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोलघर परिसर पार्क, गोलघर के स्ट्रक्चर की स्थिति तथा लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गोलघर एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे देखने प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसलिए गोलघर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह और अधिक आकर्षक एवं मनोरम दिखाई दे।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि वर्ष 2013 में प्रारंभ किए गए लाइट एंड साउंड तथा लेजर शो का नियमित संचालन कराया जाए, जिससे आगंतुकों को गोलघर के गौरवशाली इतिहास की समुचित जानकारी प्राप्त हो सके। इसके साथ ही, गोलघर की ऐतिहासिक महत्ता से लोगों को अवगत कराने के लिए परिसर में सूचना-प्रद डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएं।
उन्होंने कहा कि गोलघर वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है, अतः इसके स्ट्रक्चर के संरक्षण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए और बेहतर ढंग से संरक्षित रखा जा सके।

Related posts

भोजपुर: कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रधान सचिव सी. के. अनिल ने की राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा।

rktvnews

बिहार: मंत्रिपरिषद ने 46 एजेंडों पर लगाई मुहर,अपर मुख्य सचिव, डॉ० एस० सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी।

rktvnews

10 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान भीमताल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा वाहृय सहायतित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के 3,420.60 करोड रुपये की लागत की 1,094 योजनाओं का किया उद्धाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment