RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आगाज।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 10 जनवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा परिवार का राष्ट्रीय एकता में अवदान विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कल हुआ। दरबार हॉल में आयोजित उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजन यादव ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात भाषाविद प्रो. डॉ. चित्तरंजन कर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत के बाद व्याख्यान शुरू हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण संयोजक डॉ. कौस्तुभ रंजन ने दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन भारतीय भाषाओं को समझने का एक बेहतर मौका है। भारतीयता को सार्थक बनाने में भाषा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह भाषा का सौंदर्य है और सभी भाषाएं अपने में प्रिय हैं। यहां भाषा के माध्यम से ही किसी स्थान (राज्य) की संस्कृति झलकती है। भारतवर्ष विविधताओं का देश है। भारत हमारी भाषाओं को विभिन्न तरह से परिमार्जित करने की क्षमता रखने वाला देश है। इस संगोष्ठी से हमें यह जानने को मिलेगा कि भारतीय भाषा में कितने पक्ष या पहलू हैं।
मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. चित्तरंजन कर ने भारत देश की विभिन्न भाषा शैलियों का विस्तृत वर्णन करते हुए सभी श्रोताओं को इन भाषाओं की विशेषताओं से अवगत कराया। इसके साथ ही प्रथम दिन देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे विद्वानों ने “भारतीय भाषाओं की राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में भूमिका” पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रमुख वक्ताओं में प्रख्यात लेखक प्रो. श्रीराम परिहार तथा जाने-माने लेखक डॉ. रमेश अनुपम शामिल हुए। व्याख्यान पश्चात संध्या बेला विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
सर्वप्रथम डॉ. दीपशिखा पटेल के निर्देशन में लोक संगीत के विद्यार्थियों ने पंजाब का भांगड़ा, गुजरात का गरबा व छत्तीसगढ़ के बैगा लोक नृत्य के साथ विभिन्न प्रांतों के नृत्यों की प्रस्तुति दी। इसके बाद डॉ. एस. मेदिनी होंबल के निर्देशन में भरतनाट्यम के विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसमें अलारितु और राग नट भैरवी सहित अन्य नृत्य शामिल रहे।

Related posts

महीनो सेवा बाद मृत हुए लावारिस के शव को टीम मदर टेरेसा,आरा ने शव को उसके धर्मानुसार दफनाया।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा के सभी बूथों पर पीएम के मन की बात का होगा प्रसारण,विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की बैठक।

rktvnews

सिवान:महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु मौन सभा का आयोजन।

rktvnews

अब नारी अबला नहीं महत्वपूर्ण पदों को कर रहीं सुशोभित-उपराष्ट्रपति

rktvnews

प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन के लिए हिंदू जागरण मंच ने दी बधाई।

rktvnews

हिप्पो होम्स ने अपने विस्तार को जारी रखते हुए भारत में छठा और लखनऊ में पहला होम इम्प्रूवमेंट और इंटीरियर स्टोर लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment