RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिकराजनीति

प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन के लिए हिंदू जागरण मंच ने दी बधाई।

केंद्रित मंत्री और विकास पुरुष के साथ दुर्व्यहवार दुखद, सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने जताया खेद।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मार्च। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्यता के साथ पूरे बिहार में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की और पूरे प्रदेश से लेकर भोजपुर जिला,भगवा झंडा,पताका और जय श्री राम का जयघोष से राम मय बना दिया। इसके लिए हिंदू जागरण मंच भोजपुर ने सभी राम भक्तों को हृदय से आभार और बधाई दी है। रामनवमी शोभा यात्रा महोत्सव में अभूतपूर्व शोभा यात्रा और झांकियां निकाली गई। जिसमें बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और सनातनी सेना प्रमुखता से लगे रहे।इसी दरमियान अत्यधिक भीड़ मे असामाजिक तत्वों के उसकाने और बहकावे में आकर शोभायात्रा के दौरान केन्द्रीय मंत्री सह आरा सांसद के विरोध में नारेबाजी की गई। प्रदेश की सूचना पर मंच की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें इस प्रकार की अप्रत्याशित घटना की निंदा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें समिति के सदस्यों की भी संलिप्तता की जानकारी मिली है जिसके लिए समिति ने डांट फटकार लगाई और दस दिनों के अंदर कार्रवाई लिए समिति को प्रेषित किया है।अंत में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सोच समझकर राष्ट्र हित में कार्य करने की सलाह दी।

Related posts

पूर्व घोषित 7 अगस्त को माले के निगम के समक्ष भ्रष्टाचार विरोधी धरने को लेकर नेताओं ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

दरभंगा:ग्राम संगठन स्तर पर हेल्थ कैंप लगाकर जीविका की सीएनआरपी दे रही स्वास्थ्य सलाह।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया “बेटी जन्मोत्सव – कन्या रत्न” सम्मान अभियान का विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

“मिशन प्रहार” के सेनापति ने अपने “योद्धाओं” को दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर: प्रसिद्ध व्यवसाई मोहन प्रसाद गुप्ता के श्राद्धकर्म और श्रद्धांजलि सभा में आरा सांसद हुए शामिल।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की।

rktvnews

Leave a Comment