RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:मकर संक्रांति महोत्सव एवं परसादी महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी को।

आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

पतंग प्रतियोगिता,दही खाओ प्रतियोगिता, आर्ट प्रदर्शनी होगा होगा मुख्य आकर्षण।

RKTV NEWS/छपरा(सारण )09 जनवरी।कला संस्कृति विभाग, बिहार के सौजन्य से जिला प्रशासन, सारण द्वारा 14 जनवरी को छपरा में मकर संक्रांति महोत्सव एवं परसा प्रखंड के परसौना में परसादी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर राजेन्द्र स्टेडियम में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर स्टेडियम में ही दही खाओ प्रतियोगिता का आयोजन सुधा के माध्यम से कराया जायेगा। भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह छपरा स्थित आर्ट गैलरी में “लोक संस्कृति के संग” थीम पर भोजपुरी पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग, टिकुली आर्ट, सिक्की आर्ट एवं समसामयिक पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।
परसादी महोत्सव के अवसर पर दही चूड़ा भोज का आयोजन परसौना में किया जायेगा।
दोनों महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज बैठक किया तथा व्यवस्थित तरीके से आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर , जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्त्ता उपस्थित थे।

Related posts

लोग साहित्य से प्रेरणा ले सकते हैं और अपने आदर्शों को साकार करने का प्रयास कर सकते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

अभ्यास डेजर्ट नाइट।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उद्योग जगत की हस्तियों से शैक्षणिक संस्थानों को संभालने और लड़कियों की शिक्षा के लिए सीएसआर निधि से उदारतापूर्वक योगदान देने की अपील की।

rktvnews

भोपाल:हिंदी के कार्यान्वयन और वर्चस्व पर हुआ विमर्श।

rktvnews

देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाले एक कदम के तहत प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

गढ़वा:SIS GTO (अधिकारी सेवा ) बैच के प्रशिक्षण का अमन कुमार पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment