RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)08 जनवरी।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के जिला प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग ओम प्रियदर्शी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना:नही रुकेगी महिलाओं की सफलता की रेल…सरस मेले ने किया रिकॉर्ड फेल, 6 करोड़ पहुंचा व्यापार।

rktvnews

दरभंगा:जनता दरबार में जिलाधिकारी दरभंगा ने ऑन द स्पॉट कई मामलों किया निष्पादन

rktvnews

उत्तराखंड:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन।

rktvnews

भोजपुर: अगियाव विधानसभा उपचुनाव में भाकपा माले के शिवप्रकाश रंजन ने जदयू प्रत्याशी को हराया।

rktvnews

नये जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:योग स्वस्थ्य एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment