RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: बढ़ती ठंड के मद्देनजर 10 जनवरी तक जिले के सभी विद्यालय रहेंगे बंद।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)08 जनवरी।भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड एवं शीतलहर के कारण तापमान न्यूनतम होने से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है। इस संबंध में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / अल्पसंख्यक / निजी विद्यालयों में वर्ग नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 09.01.2026 से 10.01.2026 तक स्थगित किया गया है। सभी विद्यालय प्रबंधन को निदेशित किया गया वे उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे। सरकारी विद्यालय शिक्षकों हेतु खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे एवं विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों को निष्पादन करेंगे।

Related posts

10 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

सरकार ने हरित हाइड्रोजन यौगिकों के व्यापार में तेजी लाने के उद्देश्य से भारत के लिए हरित अमोनिया और हरित मीथेनॉल मानकों की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:एस.जी.एफ.आई. में दो दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित।

rktvnews

गिरीडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार ने ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 32 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट में।

rktvnews

सारण:निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम के द्वारा निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

rktvnews

Leave a Comment