RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिदेशिया नाटक के युवा कलाकारों ने लिया संकल्प।

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के तत्वाधान में आयोजित हुआ दही – चूड़ा का भोज, प्रमाणपत्र किए गए सुपुर्द

विलुप्त हो रही कला और संस्कृतियों पर वृद्ध कलाकारों के सुझावों और विचारों से हुए अवगत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 जनवरी। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आज बिदेसिया नाटक का मंचन करने वाले कलाकारों के साथ दही चूड़ा का भोज किया गया तथा कई गंवई कलाकारों के साथ साथ अन्य छूटे हुए कलाकारों को इस दौरान प्रमाण पत्र भी दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जया जैन व संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
प्रमाण पत्र लेने वाले युवा कलाकारों ने संकल्प लिया की भिखारी ठाकुर के अन्य नाटकों का मंचन किया जायेगा तथा पारंपरिक गीतों के साथ विलुप्त हो रही अन्य संस्कृति को जागरण स्वरूप नाटकों के रूप में परिवर्तित कर जन जन तक पहुंचाया जायेगा।
युवा कलाकारों ने गंवई वृद्ध कलाकारों जतसार, गोंड नाच,राह बाबा की पूजा , पवरिया नाच आदि पर आमने सामने होकर जानकारी ली।वृद्ध गंवई कलाकारों ने भी युवा कलाकारों से स्पष्ट कहा की आधुनिक दौर में उपरोक्त चीजें नष्ट हो रही है अतः आपलोग इसे बचाने हेतु आगे आए।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन युवा कलाकारों को प्रमाण पत्र दिया गया।इस अवसर पर शामिल लोगों में युवा कलाकार शगुन श्रीवास्तव,पूजा राज,कुणाल कुमार,सुंदर राज,शालिनी श्रीवास्तव,डॉ अनिल सिंह,साधना श्रीवास्तव,धीरज कुमार आदि थे।शोध संस्थान की तरफ से सवर्ण क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह,कवि जनमेजय ओझा, पुष्पेंद्र नारायण सिंह,वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेंदु,संजय पाल,स्वामी विक्रमादित्य,विजय बहादुर सिंह आदि प्रमुख थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल से अंडर-17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और न्यूजीलैंड के कृषि मंत्री टॉड मैकले के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई।

rktvnews

बिल्डर के विरोध के बाद भी पंचशील ग्रीन्स 1 में मंदिर के लिये भूमि पूजन।

rktvnews

इंटर्नशीप करने आये विद्यार्थियों को एसपी ने दिये टिप्स!कंपटीशन से ही जीवन में बना रहता है उत्साह- प्रमोद कुमार

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 81.61 करोड़ रूपये लागत के 20 अटल पथों की मंजूरी।

rktvnews

छोटी उम्र से निरन्तर सृजनरत है हरियाणा के युवा साहित्यकार डॉ. सत्यवान सौरभ

rktvnews

Leave a Comment