RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:किसानों के हित में महाअभियान: किसान पंजीकरण में वैशाली जिला बिहार में द्वितीय स्थान पर।

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने सदर प्रखंड के हरोली पंचायत में लगे फार्मर रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)07 जनवरी।जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह ने प्रथम चरण के अंतर्गत आज हाजीपुर सदर प्रखंड के हरोली पंचायत में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैम्प में संचालित पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष बचे हुए सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आगामी दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कैम्प में उपस्थित किसानों से जिलाधिकारी ने सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अनुभवों की जानकारी भी ली। किसानों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया सरल, सुगम एवं पारदर्शी है तथा पंजीकरण में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक कठिनाई नहीं आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना भी की।
इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी वैशाली ने स्वयं अपने से कैम्प में उपस्थित किसान लाभुकों का ई-केवाईसी कराकर उनका फार्मर रजिस्ट्रेशन किया। उनका यह कदम प्रशासन की संवेदनशीलता, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता तथा सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समयबद्ध, सुगम एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराई जाए तथा प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
वैशाली जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हित में संचालित किसान पंजीकरण महाअभियान के अंतर्गत आज जिले में कुल 4,829 किसानों का सफलतापूर्वक पंजीकरण (FR) किया गया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वैशाली जिला बिहार राज्य में किसान पंजीकरण के मामले में द्वितीय स्थान पर रहा।
अभियान के दौरान भगवानपुर प्रखंड ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 649 किसानों का पंजीकरण किया। भगवानपुर प्रखंड में सुबह 7 बजे से घर-घर संपर्क, ब्लॉक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार तथा दिन में कैंप आधारित पंजीकरण की प्रभावी रणनीति अपनाई गई, जो अन्य प्रखंडों के लिए अनुकरणीय है।
जिला प्रशासन द्वारा अभियान की प्रगति को और तेज करने के उद्देश्य से सभी अंचलों को प्रतिदिन न्यूनतम 1000 किसान पंजीकरण का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी मौजों को शत-प्रतिशत कवर करने, अमीनों को अभियान में जोड़ने तथा मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस महाअभियान में अपर समाहर्ता (ADM), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO), अंचल अधिकारी (CO), राजस्व अधिकारी (RO), हल्का कर्मचारी एवं कृषि समन्वयक सक्रिय रूप से संलग्न हैं।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए e-KYC के अंतर्गत OTP के माध्यम से पंजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। तकनीकी सुगमता एवं कार्य की गति बढ़ाने हेतु मल्टीपल लॉगिन यूज़र की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, फील्ड स्तर पर तैनात पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रणनीति आधारित कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी, वैशाली द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण कर अभियान की सतत निगरानी की जा रही है, जिसमें वृद्ध एवं सीमांत किसानों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से आह्वान किया है कि किसानों के हित में चल रहे इस महाअभियान को और अधिक गति प्रदान करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रह जाए।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 31 अगस्त 24

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

10 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पर्यटन क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं : जिलाधिकारी

rktvnews

बेतिया:सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाने में मदद करेगी विधिक सेवा शिविर : जिला जज

rktvnews

Leave a Comment