RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:पटना जंक्शन एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों से नशा करने और भीख मांगने वाले बच्चों का किया रेस्क्यू।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)07 जनवरी। मंगलवार को जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर सहायक निदेशक बाल संरक्षण शैलेन्द्र कुमार चौधरी के पर्यवेक्षण में चाइल्ड हेल्प लाइन,मानव तस्करी रोधी इकाई,जी०आर०पी,आर०पी०एफ की संयुक्त टीम ने पटना जंक्शन एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों से 10 बालक एवं एक बालिका को जो नशा पान तथा भिक्षावृति में शामिल रहते हैं को रेस्क्यू किया।दो बच्चों सहित एक महिला को भी रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किये गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थापित कर बाल गृह एवं वालिका गृह में आवासित कराया गया।दो बच्चे सहित महिला को शांति कुटीर में आवासित कराया गया।
बताते चलें कि जिलाधिकारी पटना डॉ०त्यागराजन एस एम ने बाल संरक्षण एवं श्रम संसाधन विभाग के जिला स्तरीय वैठक में निदेश दिया था कि इस प्रकार की रेस्क्यू ड्राइव हमेशा चलाते रहें ताकि सड़क पर बच्चे नशा पान करते एवं भीख मांगते नजर न आएं।

Related posts

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग बिहार सरकार संदीप पॉन्द्रिक द्वारा गया ज़िले के डोभी प्रखंड अंर्तगत (akic) अमृतसर कोलकाता इंटीग्रेटेड कॉरिडोर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली व बड़ौत में बच्चों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बिहार मंत्री परिषद की बैठक में 8 एजेंडों पर निर्णय लिए गए।

rktvnews

BROXO ने वाटर ट्रीटमेंट मार्केट में ब्रांड अपडेट पेश किया।

rktvnews

भोजपुर:राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बड़हरा के विभिन्न गाँवो में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यो का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment