RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

इज़राइल के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को फोन किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 जनवरी।इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को फोन किया।
दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और भारत तथा इजरायल के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी गहरे विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ इस वर्ष आगे भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के साझा प्राथमिकताओं की पहचान की।
उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य-सहिष्णुता बरतने का दृष्टिकोण दोहराया और इस खतरे से लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।
श्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को गाजा शांति योजना के अमल की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की।
दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और एक दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

Related posts

उज्जैन:जनसुनवाई : कैंसर पीड़ित का आयुष्मान कार्ड त्वरित बनाने के निर्देश

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग पार्टी एंड पोल डे अरेंजमेंट्स विषय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने लुमामी में नगालैंड विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 126वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment