RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत प्रभात फेरी का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका(झारखंड)06 जनवरी।सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत 05 जनवरी 2026 को दुमका में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत नेशनल स्कूल से हुई, जो टॉवर चौक, टीन बाजार चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए जिला परिवहन कार्यालय, दुमका के पास आकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए, जिससे शहरवासियों में जागरूकता देखने को मिली।
इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को नियमों के प्रति सजग किया जा सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित करना एवं सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना रहा।

Related posts

भोजपुर:बिहार सम्मान समारोह में तीरंदाजी अकादमी भोजपुर के पांच खिलाड़ी हुए सम्मानित।

rktvnews

ओरिएंटक्राफ्ट ने ऋण मुक्त स्थिति की घोषणा की, विकास के लिए झारखंड अगला ठिकाना।

rktvnews

आरईसी पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर में 1, 320 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन को ऋण प्रदान करेगा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने मनसा देवी मंदिर मार्ग हादसे के घायलों से मुलाकात कर जाना हाल।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

माकपा की ‘जन आक्रोश रैली’ में उमड़ा जनसैलाब ; मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment