RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

देवघर:आध्यात्मिक व पर्यटन स्थल तपोवन का मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया परिदर्शन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)05 जनवरी।मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज देवघर स्थित प्रसिद्ध आध्यात्मिक व पर्यटन स्थल तपोवन का परिदर्शन किया। इस दौरान तपोवन पर्वत पर भगवान शिव और हनुमान जी से जुड़े मंदिरों के साथ रावण की तपस्थली का दर्शन किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पारंपरिक भोजन ढुसका एवं लिट्टी चोखा को बताया स्वाद से भरपूर और लजीज

इसके अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार स्थानीय झारखंडी व्यंजन ढुसका एवं लिट्टी चोखा का आनंद लिया एवं इनके स्वाद को लज़ीज बताया। व्यंजन की तारीफ में उन्होंने कहा की स्थानीय व्यंजन स्वाद से भरपूर है एवं स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन करके मन आनंद और प्रसन्नता से भर गया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीएलओ के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया। आगे मुख्य चुनाव आयुक्त बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के प्रति चुनाव आयोग के प्रहरी की समझ एवम स्पष्टता से काफ़ी प्रभावित हुए और कहा कि जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित IIIDEM में बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर के बीएलओ को आमंत्रित किया जाएगा। बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम के उपरान्त आयोजित मीडिया इंट्रक्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता एवं इसके चरणों की जानकारी से सभी को अवगत कराया।

Related posts

नारनौल:बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने ली जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक!समय पर काम न करने पर एक जेई को किया सस्पेंड, विजिलेंस जांच के भी दिए निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने नवोदय विद्यालय, गांडेय का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्कूल शिक्षा मंत्री ने 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:अधिकारी और सुरक्षा जवानों के 500 पदों पर नियुक्ति हेतु रोजगार शिविर 9 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होगी आयोजित।

rktvnews

अभिमान हनन !

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment