RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वर्तमान परिवेश में शिक्षा,शिक्षक एवं शिक्षक संघ की भूमिका” पर हुआ कार्यशाला।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 नवंबर। रविवार को अवतार मार्केट ,गोढना रोड, आरा में अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ उदवंतनगर द्वारा शिक्षकों के एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय था “वर्तमान परिवेश में शिक्षा,शिक्षक एवं शिक्षक संघ की भूमिका | उपस्थित शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार राय म वि सुढ़नी के प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया| संघ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय ने शिक्षकों को एक होकर सरकार से लडाई लडने की अपील किया।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के काउंसलर राम भूषण उपाध्याय ने अपने अधिकार के लिए शिक्षकों को आगे आने का आह्वान किया। राज्य कार्यसमिति सदस्य परमात्मा पाण्डेय ने कहा कि इस सरकार में शिक्षकों को परेशान करने के लिए पदाधिकारियों की मनमानी चला रही है ।जिला प्रधान सचिव नंदजी सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ साजिश कर रही है और अपनी कुटील नीति से शिक्षकों में तोड़ -फोड़ कर संघ को कमजोर करने का असफल प्रयास कर क्षिक्षा का बाजारीकरण कर रही है जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा। सक्षमता पास शिक्षकों को नियुक्तिपत्र नही वल्कि गुलामी का दस्तावेज थमा कर फांसी के फंदे पर लटकाना चाह रही है जिसका विरोध एकमत से किया जाना आवश्यक है।
कार्यकारी अध्यक्ष सम्पत कुमार राय ने शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षक संघ के प्रति ईमानदार रहने का आह्वान किया, वरीय उपाध्यक्ष चन्देश्वर सिंह जी ने शिक्षकों को संगठन के लिए मन से कार्य करने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष डा तारकेश्वर सिंह जी ने कहा कि शिक्षा के भविष्य की चिंता हमारे संघ को है, जिला उप प्रधान सचिव मुकेश श्रीवास्तव एवं कार्यालय सचिव चितरंजन जी ने शिक्षक समाज को प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में एकजुट होकर सरकार से अपने मांगों हेतु लड़ाई के लिए तैयार रहने का आहवान किया।उपस्थित शिक्षकों में जितेन्द्र राय, शंकर पंडित, सुधीर कुमार सिंह, विमल राय, रविकान्त किशोर द्विवेदी ,संजय कुमार देवांसु,सुनील राम,धनंजय कुमार, नवल किशोर तिवारी, पूनम कुमारी, राघो राम,शशिभूषण पांडेय, मंजु यादव,अमरेंद्र कु सिंह,धनंजय प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार, किरण कुमारी, नंदनी , सुभद्रा, रीना, शुष्मा, प्रतिभा, नीतिका नरेंद्र तिवारी, सरोज ठाकुर, प्रधानजी, खर्शीद आलम, अमर गुप्ता, अवधेश ओ प्रतिनिधि-दयानंद प्रसाद, मुरारी यादव ,विजय केशरी आदि रहे।

Related posts

पटना:स्मारक तोड़ने की कोशिश अलोकतांत्रिक और दमनकारी: भाकपा – माले

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाकर राजस्थान को गौरवान्वित करें’: मुख्य सचिव

rktvnews

देवघर:नगरपालिका आम चुनाव, डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया जा रहा है रवाना।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने अरवल जिले को दी लगभग 111 करोड़ रुपये की सौगात, 144 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

गढ़वा:30 जून तक रंका मोड़–कचहरी पथ के सेकंड लेन निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

बागपत:जेएसआर फार्म, बड़ौत में जन उदय फाउंडेशन द्वारा खेलो युवा अभियान के अंतर्गत युवाओं को बॉलीबाल किट वितरित।

rktvnews

Leave a Comment