RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)05 जनवरी।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” विषय के तहत 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार के साथ संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजनों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के तहत हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प लिया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारों को हवा में छोड़कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया और सभी से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाना तथा यातायात नियमों का पालन कर हम दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, परिवहन विभाग के प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान।

rktvnews

उज्जैन:सोमवती अमावस्या पर अवंतिकानाथ श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी ठाठ-बाट से निकली राजसी सवारी।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में बाल सांसदों का चुनाव संपन्न , नवनिर्वाचित सांसदों/पार्षदों ने ली पद-गोपनीयता की शपथ।

rktvnews

खास घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां!मुख्यमंत्री की कलाई में भी सज चुकी है दिव्यांगों द्वारा बनाई गई राखी।

rktvnews

पटना में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि सङकों और गली मुहल्लों में लगा पानी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के नोडल, वरीय एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करते हुए सभी कोषांग दायित्यों का निर्वह्न करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment