RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में आपदा प्रबंधन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी।जगजीवन कॉलेज आरा, में आपदा प्रबंधन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) तथा अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आभा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा का निर्माण कैंपस एम्बेसडर विशाल कुमार दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी जूली कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे, अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस जागरूकता शिविर में कन्हाई यादव, अनुमंडल अग्निशमन सेवा पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उनके सहयोगी कर्मियों ने आग लगने पर बचाव करने के तरीके को प्रदर्शन के माध्यम से बताया तथा छात्र – छात्राओं को इससे संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की तरफ से आए हवलदार रवि कुमार सिंह ने अपने टीम के साथ प्राकृतिक तथा मानव निर्मित आपदाओं के बारे में जानकारी दी जैसे – बाढ़, भूकंप, आगलगी , आदि। साथ ही सी पी आर ( कार्डियो पल्मोनरी रेसिसिटेशन) से संबंधित जानकारी और इसके महत्व को प्रदर्शन के माध्यम से भी बताया। इस जागरूकता शिविर में छात्र – छात्राओं को बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अमृतलाल जायसवाल, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर मिथिलेश कुमार, डॉक्टर रामबाबू चौपाल, तथा अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवकों में युवराज कुमार, मेघा कुमारी, अदिति, जितेश एवं निशु का भी सराहनीय सहयोग रहा।

Related posts

बागपत:प्रभारी मंत्री ने रमाला में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का किया अनुश्रवण।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का किया दौरा, लोगो का जाना हाल, राहत व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

आईएनएएस के दिवाकर जयंत ने नौसेना आयुध के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर : डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण सड़कों एवं पुल-पुलिया के निर्माण तथा मरम्मति कार्य का ससमय एवं गुणवतापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक।

rktvnews

जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन हेतु समीक्षा बैठक।

rktvnews

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 1 से 25 सितंबर तक होगा साइक्लोथोन का आयोजन!सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment